SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट मणिपुर के लिए जारी
Saurabh Pandey | March 22, 2024 | 10:33 AM IST | 2 mins read
एसएससी ने मणिपुर राज्य के उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 1 मई, 2023 से 3 मई, 2023 और 1 नवंबर से 6 नवंबर 2023 के बीच आयोजित की थी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मणिपुर के अभ्यर्थियों के लिए जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल मणिपुर के अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 15 मार्च को घोषित किया था, लेकिन डेटा में कुछ गड़बड़ी होने के कराण इसे वापस ले लिया। वहीं आयोग की तरफ से दो अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक लिया गया है।
मणिपुर के उम्मीदवार जो एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022-24 में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में जीडी कॉन्स्टेबल का फाइनल रिजल्ट 20 अगस्त, 2023 को घोषित किया गया था। इस दौरान मणिपुर राज्य का रिजल्ट नहीं जारी किया जा सका था।
SSC GD Final Result 2023: रिक्तियों का विवरण
एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 49,590 रिक्तियों के लिए फाइनल रिजल्ट संसाधित किया गया था, जिसमें 40,229 पुरुष और 4,988 महिला उम्मीदवारों सहित 45,217 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए प्रोविजनल रूप से अनुशंसित किया गया था और 1,337 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रोक दी गई थी।
Also read SSC Constable GD Re-Exam 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 30 मार्च को दोबारा होगी आयोजित
एसएससी पीईटी-पीएसटी
एसएससी ने मणिपुर राज्य के उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 1 मई, 2023 से 3 मई, 2023 और 1 नवंबर से 6 नवंबर 2023 के बीच आयोजित की थी।
SSC GD Result 2023 pdf Download ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022-24 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]SSC GD constable Admit Card 2024: मध्य प्रदेश व पश्चिमी क्षेत्र के लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही फिजिकल एग्जाम में शामिल होने के पात्र माने जाएंगे। पीईटी व पीएसटी परीक्षा के बाद उम्मीदवार को चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल