Trusted Source Image

SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती से पहले जानें किन-किन फोर्सेस में मिलेगी नौकरी, पात्रता

Saurabh Pandey | August 28, 2024 | 12:09 PM IST | 2 mins read

एसएससी जीडी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए।

एसएससी जीडी अधिसूचना पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जीडी अधिसूचना पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) और राइफलमैन जीडी पदों की रिक्तियों को भरने के लिए एसएससी जीडी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू की जाएगी।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2025 अधिसूचना पहले 27 अगस्त, 2024 को जारी होने वाली थी। अब इसे 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल अधिसूचना 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी, जिसमें निम्नलिखित विवरण होंगे-

  • एसएससी जीडी पात्रता मानदंड
  • आवेदन प्रक्रिया
  • परीक्षा की तारीखें और कार्यक्रम
  • एसएससी जीडी पाठ्यक्रम और पैटर्न
  • एसएससी जीडी योग्यता अंक
  • प्रवेश पत्र
  • रिक्तियां
  • अंक और स्कोरकार्ड

SSC GD Constable 2025: आवेदन शुल्क

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), और अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिला उम्मीदवारों और शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

SSC GD Constable 2025: इन रिक्तियों के लिए परीक्षा

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स (एआर) में राइफलमैन (जीडी) में कॉन्स्टेबल जीडी और राइफलमैन जीडी की रिक्तियों को भरा जाना है।

SSC GD Constable 2025: अलग-अलग फोर्सेस में नियुक्तियां

एसएससी जीडी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की सशस्त्र सेना में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल (एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल), राइफलमैन पदों पर जवानों की भर्ती होती है। एसएससी परीक्षा पास करने के बाद जो युवा फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट पास कर लेते हैं, उन्हें अलग-अलग फोर्सेस के हिसाब से विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्त किया जाता है।

SSC GD Constable 2025: आवेदन का तरीका

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also read SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 की अधिसूचना अब 5 सितंबर को होगी जारी

SSC GD Constable 2025: चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो सीएपीएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी) और राइफलमैन (जीडी) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल आयोजित की जाती है। सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2025 में राइफलमैन (जीडी) के तहत भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)/दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के माध्यम से की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications