SSC GD Constable Exam 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट कल से शुरू, नोटिस जारी
Santosh Kumar | November 11, 2025 | 04:57 PM IST | 1 min read
सीआरपीएफ ने इस परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा 12 नवंबर से शुरू करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) कल से शुरू होगी। एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पीईटी/पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल टेस्ट एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं।
एसएससी ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती के लिए पीईटी/पीएसटी परिणाम 13 अक्टूबर को जारी किया है। सीआरपीएफ ने इस परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा 12 नवंबर से शुरू करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
इस संबंध में सीआरपीएफ से प्राप्त जानकारी की प्रति आयोग की वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। इसमें कहा गया है कि पीईटी/पीएसटी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए डीवी और डीएमई प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
SSC GD Medical Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पहले ही जारी
चयनित उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in से अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को डीवी/डीएमई में शामिल होने के लिए अपने प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट साथ लाना होगा।
बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। पीईटी/पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले 1,26,736 उम्मीदवारों में से कुल 95,264 (86,085 पुरुष; 9,179 महिला) उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर डीएमई/डीवी के लिए अनंतिम रूप से चुना गया है।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न बलों में कुल 53,690 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइटों को नियमित रूप से देखते रहें।
अगली खबर
]SSC JE, CPO Exam Date 2025: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा 3 से 6 दिसंबर तक; सीपीओ पेपर 1 की डेट भी घोषित
आयोग ने एसएससी सीपीओ 2025 पेपर 1 की तारीकर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) 2025 परीक्षा के पेपर 1 की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।खें भी जारी कर दी हैं। एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी