SSC GD Constable Final Marks 2023: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के फाइनल अंक मणिपुर छात्रों के लिए जारी
Saurabh Pandey | July 26, 2024 | 08:43 AM IST | 2 mins read
पहले रिजल्ट 20 अगस्त, 2023 को घोषित होने वाला था, लेकिन मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी, जिस वजह से मणिपुर राज्य का रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मणिपुर उम्मीदवारों के लिए जनरल ड्यूटी (जीडी) कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 के फाइनल अंक अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 के फाइनल अंक देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 भर्ती परीक्षा के फाइनल अंकों को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। उम्मीदवारों को फाइनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आयोग ने 21 मार्च 2023 को मणिपुर राज्य के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2023 में जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।
पुरानी वेबसाइट पर स्कोरकार्ड अपलोड
इस परीक्षा में योग्य/अयोग्य अभ्यर्थियों के विस्तृत अंक आयोग की पुरानी वेबसाइट (https://ssc.nic.in) पर 25 जुलाई को अपलोड किया गया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और रजिस्टर्ड पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके और आयोग की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in के होम पेज पर उम्मीदवार डैशबोर्ड पर रिजल्ट, अंक सेक्शन पर क्लिक करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने अंकों का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि यह सुविधा केवल 25 जुलाई से 8 अगस्त 2024 की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।
मणिपुर हिंसा से रिजल्ट में हुई देरी
पहले रिजल्ट 20 अगस्त, 2023 को घोषित होने वाला था, लेकिन मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी, जिस वजह से मणिपुर राज्य का रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है।
Also read SSC CGL Recruitment 2024: एसएससी सीजीएल भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 27 जुलाई तक करें आवेदन
SSC GD Constable 2023 Scorecard: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 अंतिम अंकों के लिए लिंक का चयन करें।
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल अंतिम अंक देखें।
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल फाइनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार