SSC GD 2025 Exam: एसएससी जीडी एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप कब होगी जारी; परीक्षा तिथि और डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 13, 2025 | 07:43 AM IST | 2 mins read
एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही एसएससी जीडी 2025 एडमिट कार्ड और एसएससी जीडी 2025 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। आयोग की घोषणा के बाद कैंडिडेट एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर परीक्षा के लिए एसएससी जीडी एडमिट कार्ड की जांच कर सकेंगे।
जीडी हाल टिकट जारी करने से पहले आयोग शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। जीडी सिटी स्लिप में अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे। वहीं, एसएससी जीडी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि, पेपर का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश आदि की जानकारी मिलेगी।
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, एसएससी जीडी परीक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एसएससी जीडी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी।
एसएससी जीडी 2025: कुल रिक्तियां
एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ के 15654 पद; सीआईएसएफ के 7145 पद; सीआरपीएफ के 11541 पद; एसएसबी के 819 पद; आईटीबीपी के 3017 पद; एआर के 1248 पद; एसएसएफ के 35 पद और एनसीबी के 22 पद भरे जाएंगे।
SSC GD Admit Card/ Exam City Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जीडी एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे:
- अपने क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड / परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक खोलें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- कैंडिडेट एडमिट कार्ड या परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा