Trusted Source Image

SSC CGL Tier 2 Exam: एसएससी सीजीएल टियर 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी; स्क्राइब एंट्री पास 14 जनवरी से डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | January 9, 2025 | 10:30 AM IST | 2 mins read

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। टियर 1 में सफल कैंडिडेट ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
एसएससी 14 जनवरी 2025 को सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड जारी करेगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी 14 जनवरी 2025 को सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड जारी करेगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल टियर 2 एप्लीकेशन स्टेटस के माध्यम से टियर 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का विवरण जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल टियर 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2024 की जांच कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर 2 सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। एसएससी सीजीएल सिटी स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, “जिन अभ्यर्थियों ने ‘स्वयं स्क्राइब’ का विकल्प चुना है, उन्हें 13.01.2025 (रात 11:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर अपने स्क्राइब को पंजीकृत करना आवश्यक है। उक्त परीक्षा के लिए ‘प्रवेश प्रमाण-पत्र’ और ‘स्क्राइब एंट्री पास’ (स्वयं स्क्राइब के लिए) संभवतः 14.01.2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।”

Also readSSC GD Exam Date 2025: एसएससी जीडी परीक्षा शेड्यूल ssc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड, चयन प्रक्रिया जानें

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। टियर 2 एडमिट कार्ड 14 जनवरी 2025 को जारी होगा। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, पंजीकरण/रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, परीक्षा स्थल का पता, केंद्र कोड और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल भर्ती 2024-25 के तहत ग्रुप बी और सी के 17,727 पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए टियर 2 परीक्षा प्रत्येक दिन एक शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। टियर 2 परीक्षा में तीन पेपर शामिल हैं, जिन्हें सब-मॉड्यूल में बांटा गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

SSC CGL Tier 2 City Intimation: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीजीएल टियर 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर विजिट करें।
  • अब, कैंडिडेट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • सीजीएल टियर 2 सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications