SSC Exam Calendar 2024-25: एसएससी एग्जाम कैलेंडर में संशोधन, नई तिथियों के साथ देखें पूरा शेड्यूल
Santosh Kumar | June 15, 2024 | 03:37 PM IST | 1 min read
एसएससी द्वारा जारी 2024-25 सत्र की आगामी परीक्षाओं की तिथियां अस्थायी हैं। इसका मतलब है कि आयोग जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकता है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2024-25 सत्र की आगामी परीक्षाओं के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार, एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 12, सीएपीएफ, सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 और सीएचएसएल 2024 की परीक्षा तिथि की घोषणा की है।
एसएससी द्वारा जारी 2024-25 सत्र की आगामी परीक्षाओं की तिथियां अस्थायी हैं। इसका मतलब है कि आयोग जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकता है। आयोग परीक्षा तिथियों में किसी भी बदलाव के बारे में उम्मीदवारों को समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित करेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट देखते रहें और अपनी तैयारी जारी रखें। इस संभावित कार्यक्रम के तहत आगामी परीक्षाओं की तिथियां उम्मीदवारों को पहले से तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से जारी की गई हैं। आयोग द्वारा जारी यह अस्थायी कैलेंडर उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद करेगा।
SSC Exam Calendar 2024-25: परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर
उम्मीदवार नीचे एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024-25 का संभावित शेड्यूल देख सकते हैं-
|
परीक्षा का नाम |
टियर-फेज |
विज्ञापन की तिथि |
अंतिम तिथि |
परीक्षा की तिथि/माह |
|---|---|---|---|---|
|
सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज 12, 2024 |
सीबीई* |
26 फरवरी 2024 |
26 मार्च 2024 |
20 जून 2024 से 26 जून 2024 |
|
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफपरीक्षा, 2024 |
पेपर-I (सीबीई)* |
4 मार्च 2024 |
28 मार्च 2024 |
27 जून 2024 से 29-जून-2024 |
|
एसएससी सीएचएसएल 2024 |
टियर-I (सीबीई)* |
8 अप्रैल 2024 |
7 मई 2024 |
1 जुलाई 2024 से 11 जुलाई 2024 तक |
|
एसएससी सीजीएल 2024 |
टियर-I (सीबीई)* |
24 जून 2024 |
24 जुलाई 2024 |
सितम्बर-अक्टूबर, 2024 |
|
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा-2024 |
सीबीई* |
27 जून 2024 |
31 जुलाई 2024 |
अक्टूबर-नवंबर, 2024 |
|
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2024 |
सीबीई* |
26 जुलाई 2024 |
24 अगस्त 2024 |
अक्टूबर-नवंबर, 2024 |
|
जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 |
पेपर-I (सीबीई)* |
2 अगस्त 2024 |
25 अगस्त 2024 |
अक्टूबर-नवंबर, 2024 |
|
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2025 |
सीबीई* |
27 अगस्त 2024 |
5 अक्टूबर 2024 |
जनवरी-फरवरी, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार