SSC CPO Exam 2024: एसएससी सीपीओ पेपर 2 एग्जाम डेट ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
Saurabh Pandey | December 31, 2024 | 06:19 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीपीओ शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एसएससी सीपीओ पेपर 2 में शामिल होने के पात्र होंगे। आयोग ने 14 से 25 अक्टूबर तक एसएससी सीपीओ शारीरिक परीक्षा 2024 आयोजित की थी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) 2024 पेपर 2 भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एसएससी की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 (पेपर- II) 8 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एसएससी सीपीओ पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC CPO Exam 2024: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
एसएससी सीपीओ पेपर 2 लिखित परीक्षा 8 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा और समझ से 200 प्रश्न शामिल होंगे और अधिकतम अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ-बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। पेपर- II में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
SSC CPO Exam 2024: परीक्षा डेट नोटिस डाउनलोड करें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी सीपीओ परीक्षा 2024 परीक्षा तिथि नोटिस पर क्लिक करें।
- एक नया पीडीएफ पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
SSC CPO Exam 2024: पीईटी, पीएसटी विवरण
एसएससी सीपीओ शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एसएससी सीपीओ पेपर 2 में शामिल होने के पात्र होंगे। आयोग ने 14 से 25 अक्टूबर तक एसएससी सीपीओ शारीरिक परीक्षा 2024 आयोजित की थी।
SSC CPO Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कुल 4,137 सब इंस्पेक्टर पदों को भरना है। आयोग ने अभी तक एसएससी सीपीओ पेपर 2 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है।
Also read SSC MTS Cut Off 2024: एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द; क्वालीफाइंग कट-ऑफ जानें Also read
बता दें कि एसएससी सीपीओ 2024 पेपर 1 परीक्षा 27, 28 और 29 जून, 2024 को आयोजित की गई थी और परिणाम 2 सितंबर, 2024 को घोषित किए गए थे, जबकि फाइनल उत्तर कुंजी 23 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा