Trusted Source Image

SSC CHT Final Result 2024: एसएससी सीएचटी ऑप्शन कम प्रिफरेंस फॉर्म जारी, 14 जून तक भरें वरीयता

Saurabh Pandey | June 10, 2025 | 01:04 PM IST | 2 mins read

जो अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपनी पद वरीयता प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

कर्मचारी चयन आयोग ने 9 दिसंबर 2024 को कंप्यूटर आधारित मोड में संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 (पेपर-I) आयोजित की थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
कर्मचारी चयन आयोग ने 9 दिसंबर 2024 को कंप्यूटर आधारित मोड में संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 (पेपर-I) आयोजित की थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचटी फाइनल रिजल्ट 2024 के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस फॉर्म जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 (सीएचटीई) में शामिल हुए हैं और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

एसएससी सीएचटी पेपर-II 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए विकल्प-सह-वरीयता भरने के लिए विंडो 9 जून 2025 (शाम 6 बजे) से 14 जून 2025 (शाम 6 बजे) की अवधि के दौरान सक्रिय रहेगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, पदों/विभागों के लिए विकल्प सह वरीयता उन उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की जानी चाहिए जो परीक्षा के पेपर- II में उपस्थित हुए हैं। सभी उम्मीदवार, जो पेपर- II में उपस्थित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://ssc.gov.in पर अपने संबंधित ‘कैंडिडेट लॉगिन’ के माध्यम से CHTE-2024 के लिए पद/विभागों के लिए अपना विकल्प-सह-वरीयता भरना होगा।

जो अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपनी पद वरीयता प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को पदों के लिए वरीयता व्यक्त करने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और इसके लिए वे स्वयं ही जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में किसी भी रूप में जैसे डाक, फैक्स, ईमेल, हाथ से, आदि प्राप्त होने वाली किसी भी शिकायत पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा और उसे तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।

Also read SSC Steno 2025 Notification: एसएससी स्टेनोग्राफर अधिसूचना ssc.gov.in पर जारी, 261 पदों के लिए आज से करें आवेदन

SSC CHT 2024: परीक्षा विवरण

कर्मचारी चयन आयोग ने 9 दिसंबर 2024 को कंप्यूटर आधारित मोड में संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 (पेपर-I) आयोजित की थी। सीएचटीई-2024 के पेपर-II में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए पेपर-I का परिणाम 14 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था। पेपर II 29 मार्च 2025 को आयोजित किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications