SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जल्द होगा जारी, ssc.gov.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | August 2, 2024 | 03:46 PM IST | 2 mins read
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 1 से 11 जुलाई तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है और परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से जल्द ही संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा के टियर 1 का रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2024 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर एक मेरिट सूची के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 18 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से इस पर आपत्ति 23 जुलाई तक मांगी गई थी। आयोग चुनौतियों की समीक्षा करेगा और सही पाए जाने पर अंतिम उत्तर कुंजी को उसके अनुसार संशोधित किया जाएगा। टियर 1 के लिए SSC CHSL परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग करके तैयार किया जाएगा।
SSC CHSL Result 2024 : परीक्षा विवरण
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 1 से 11 जुलाई तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक, सॉर्टिंग सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 पदों को भरा जाएगा।
SSC CHSL Result 2024: परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में विभिन्न वर्गों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक का वेटेज 2 अंक था, कुल मिलाकर 200 अंक थे। सामान्य के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक 200 में से 123 और 130 अंक के आसपास होने की संभावना है।
SSC CHSL Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर 1 रिजल्ट)' के अंतर्गत परिणाम पीडीएफ पर क्लिक करें।
- अब चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
SSC CHSL Result 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
- रोल नंबर
- आवेदक के नाम
- आवेदक की श्रेणी
- जन्म तिथि (डीओबी) और अन्य विवरण।
SSC CHSL Result 2024: क्ववालीफाइंग अंक
एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2024 के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनमत 30 प्रतिशत क्ववालीफाइंग अंक हासिल करना होगा। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनमत 25 प्रतिशत क्ववालीफाइंग अंक हासिल करना होगा, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनमत 20 प्रतिशत क्ववालीफाइंग अंक हासिल करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा