SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड सभी नौ क्षेत्रों के लिए ssc-cr.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | June 28, 2024 | 04:40 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि, परीक्षा शहर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) टियर 1 परीक्षा 2024 के लिए सभी 9 क्षेत्रों के हाल टिकट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2024 देख सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन विंडो में पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि, परीक्षा शहर और रोल नंबर दर्ज कर एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय सहित अन्य विवरण शामिल हैं। इसके अलावा, एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं, जिनका पालन परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को करना होगा।
Also read SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में अपना नाम, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य व्यक्तिगत विवरण अच्छी तरह से जांचने की सलाह दी गई है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रवेश पत्र 2024 में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत आयोग से संपर्क करना होगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 जुलाई को सीबीई मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में लगभग 3,712 रिक्तियां भरी जाएंगी।
SSC CHSL Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘सीएचएसएल परीक्षा - 2024 (टियर-1) एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- SSC CHSL एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा