SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल पंजीकरण का कल आखिरी दिन, ssc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 6, 2024 | 04:53 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल के तहत ग्रुप सी पदों पर विभिन्न मंत्रालयों के लिए क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 पदों पर भर्ती की जानी है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (SSC CHSL 2024) के लिए पंजीकरण करने का कल यानी 7 मई आखिरी दिन है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 2024 के लिए अभी तक आवेदन न किया हो, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 मई 2024 तक है, जबकि शुल्क भुगतान 8 मई तक किया जा सकता है।
SSC CHSL Application Form 2024 एसएससी सीएचएसएल आवेदन में वांछित सुधार के लिए करेक्शन विंडो 10-11 मई तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार सुधार शुल्क का भुगतान कर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
SSC CHSL 2024 आवेदन शुल्क
एसएससी सीएचएसएल 2024 अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CHSL 2024 Registration रिक्तियों का विवरण
SSC CHSL 2024 Exam Date Tier 1 एसएससी सीएचएसएल के तहत ग्रुप सी पदों पर विभिन्न मंत्रालयों के लिए क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 पदों पर भर्ती की जानी है।
Also read CUET UG City Intimation 2024: सीयूईटी यूजी 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप आज होगी जारी - यूजीसी अध्यक्ष
परीक्षा तिथि और पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली है। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाएगी। टियर 1 और टियर 2। टियर 1 परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में दो अंक होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास अधिकतम एक घंटे का समय होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा