SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म जमा करने की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ी, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 8, 2025 | 03:49 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल 2024 के अभ्यर्थी अब 10 फरवरी 2025 रात 11:59 बजे तक अपने विकल्प और प्राथमिकताएं प्रस्तुत कर सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए विकल्प सह वरीयता जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएल), 2024 के उम्मीदवारों द्वारा विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की तिथि 10 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। टियर 2 उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल 2024 के अभ्यर्थी अब 10 फरवरी 2025 रात 11:59 बजे तक अपने विकल्प और प्राथमिकताएं प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि आवश्यक हो, तो अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले इसे अपडेट कर सकते हैं।
जारी नोटिस में कहा गया है कि विकल्प प्रस्तुत करने की प्रक्रिया वही रहेगी जैसा कि 4 फरवरी 2025 के आधिकारिक नोटिस में बताया गया है। इससे पहले विकल्प फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2025 तक थी।
SSC CHSL 2024: 3437 रिक्तियां भरी जाएंगी
इस भर्ती अभियान के तहत 3437 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को पदों के लिए वरीयता क्रम में अलग से अपने विकल्प बताने होंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिस देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को घोषणा पत्र देना होगा, जिसमें वे यह वचन देंगे कि वे अपनी वरीयता के क्रम में बाद में कोई बदलाव नहीं करेंगे। साथ ही, उनके पास अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज होने चाहिए, और जरूरत पड़ने पर वे संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।
उम्मीदवारों को आवंटित पद और विभाग अंतिम होगा और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। आवेदन पत्र और विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म के बीच कोई भी असहमति उम्मीदवार को अस्वीकार कर देगी।
SSC CHSL 2024: ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म कैसे भरें?
एसएससी सीएचएसएल 2024 विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
- आपका ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म प्रदर्शित होगा।
- एसएससी सीएचएसएल फॉर्म की जाँच करें और उसे भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम