SSC CHSL 2023: एसएससी सीएचएसएल फाइनल वैकेंसी पर आयोग का नोटिस, अभ्यर्थी पद के लिए चुने विकल्प-सह-वरीयता
Santosh Kumar | February 14, 2024 | 05:50 PM IST | 1 min read
एसएससी ने अपने नोटिस में कहा है कि टियर-II परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों को पद/विभागों के लिए अपनी पसंदों को प्रस्तुत करना होगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2023 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। आयोग ने अंतिम रिक्तियों की घोषणा करते हुए एसएससी सीएचएसएल के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जारी किया है। इसके तहत अभ्यर्थी को 18 फरवरी से पहले यह फॉर्म आयोग में जमा करना होगा।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी ने अपने नोटिस में कहा है कि टियर-II परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों को पद/विभागों के लिए अपनी पसंदों को प्रस्तुत करना होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं और 13 फरवरी से 18 फरवरी तक विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करें। फाइनल लिस्ट में रिक्तियों की कुल संख्या 1,211 है।
आयोग ने बताया कि जो उम्मीदवार विकल्प-सह-वरीयता का उपयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें किसी भी स्थिति में दोबारा अपनी विकल्प-सह-वरीयता जमा करने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि एसएससी सीएचएलएल 2023 की टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट 27 सितंबर को घोषित किया गया था। वहीं एडिशनल रिजल्ट 12 दिसंबर को आया था। आयोग ने 2 नवंबर को टियर 2 परीक्षा आयोजित की। इसके बाद अतिरिक्त योग्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 10 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती आवेदन कल से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभ्यर्थी सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल