Trusted Source Image

एसएससी सीजीएल टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2023 ssc.nic.in पर उपलब्ध

Alok Mishra | December 18, 2023 | 03:16 PM IST | 1 min read

एसएससी सीजीएल 2023: सफल और असफल उम्मीदवारों के अंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं।

एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम 2023 की घोषणा 6 दिसंबर को की गई थी। (प्रतीकात्मक/Pexels)
एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम 2023 की घोषणा 6 दिसंबर को की गई थी। (प्रतीकात्मक/Pexels)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) टियर 2 परीक्षा 2023 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीजीएल टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने एसएससी सीजीएल 2023 फाइनल उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र भी अपलोड किया है। एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट 2023 की घोषणा 6 दिसंबर, 2023 को की गई थी।

परीक्षा में सफल-असफल सभी उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपने एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा अंक देख सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी फाइनल उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं। यह सुविधा 5 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध रहेगी।“

एसएससी सीजीएल टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2023: कैसे डाउनलोड करें

एसएससी सीजीएल टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा-

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल टियर II 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर, प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications