SSC CGL 2025 Exam: सीजीएल परीक्षा के सोशल मीडिया पर रद्द होने की अटकलों के बीच एसएससी ने जारी किया स्पष्टीकरण
Abhay Pratap Singh | September 16, 2025 | 03:24 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा सभी 7,705 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए पहले ही वैकल्पिक तिथियों के लिए पुनर्निर्धारित कर दी गई हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोशल मीडिया पर संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 (CGLE 2025) के रद्द होने की अटकलों के बीच स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा कि, एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा देश भर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है, केवल कुछ ही पालियों की परीक्षा प्रभावित हुई हैं।
अधिकारियों ने बताया, “अब तक 3,01,722 उम्मीदवार सुचारू रूप से परीक्षा दे चुके हैं। सभी केंद्रों पर निर्धारित कुल 2,435 पालियों में से, कुछ केंद्रों पर अब तक केवल 25 पालियां ही रद्द की गई हैं। सभी 7,705 प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षाएं पहले ही वैकल्पिक तिथियों के लिए पुनर्निर्धारित कर दी गई हैं।”
एसएससी अधिकारियों के अनुसार, सीजीएलई 2025, 12 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। सीजीएल 2025 परीक्षा 129 शहरों के 227 स्थानों पर प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में 28 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोग ने जोर देकर कहा कि सीजीएल 2025 परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के शुरू है। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि 15 सितंबर को होने वाली परीक्षा में किसी भी केंद्र पर परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है और देश भर के सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है।
उन्होंने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। केवल कुछ ही पालियां प्रभावित हुई हैं और सभी प्रभावित उम्मीदवारों को पहले ही वैकल्पिक तिथियों की सूचना दे दी गई हैं। आयोग ने कहा कि देश भर के केंद्रों पर सीजीएल परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की जा रही है।
एसएससी केंद्र सरकार की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक है, जिसका प्राथमिक कार्य विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में अराजपत्रित पदों के लिए चयन करना है। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार