SSC CGL 2024 Admit Card: एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड घोषित, एग्जाम डेट, टाइम को लेकर स्पष्टीकरण जारी
Santosh Kumar | January 15, 2025 | 07:46 PM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ई-प्रवेश प्रमाण पत्र में उल्लिखित परीक्षा तिथियों और समय के संबंध में स्पष्टीकरण दिया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तिथि और समय के बारे में एक महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपना एसएससी सीजीएल 2024 टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवारों के लिए सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आयोग ने ई-प्रवेश प्रमाण पत्र में उल्लिखित परीक्षा तिथियों और समय के बारे में स्पष्टीकरण दिया है। नोटिस में कहा गया है कि एसएससी ने टियर-2 उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए लाइव कर दिया है।
SSC CGL 2024 Admit Card: एग्जाम डेट, टाइम को लेकर भ्रमित अभ्यर्थी
कुछ अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के प्रारूप को लेकर भ्रमित हो रहे हैं क्योंकि इसमें पेपर-I और पेपर-II दोनों का विवरण है। इसलिए आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा की तिथि ऊपर बाएं कोने में दी गई है।
साथ ही, परीक्षा स्थल, तिथि और समय नीचे कॉलम में दिए गए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय संपर्क नंबर और ई-मेल के बाद दी गई जानकारी उन सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य निर्देश हैं जो जो टियर-2 में शामिल होने जा रहे हैं।
Also read SSC MTS Result 2025: एसएससी एमटीएस परिणाम ssc.gov.in पर जल्द, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
SSC CGL Admit Card 2024: परीक्षा तिथि, निर्देश
नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को पहले घंटे में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि आवश्यक हो तो वे निरीक्षक की अनुमति से परीक्षा शुरू होने से पहले शौचालय जा सकते हैं।
एसएससी सीजीएल 2024 टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17,727 पद भरे जाएंगे।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल 2024 टियर 1 परिणाम 3 दिसंबर को और स्कोरकार्ड 17 दिसंबर को जारी किया था। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल