SRMJEEE Phase 2 Result 2025: एसआरएम जेईईई फेज 2 रिजल्ट srmist.edu.in पर जारी, रैंक लिस्ट, काउंसलिंग डिटेल्स
Saurabh Pandey | June 23, 2025 | 02:29 PM IST | 1 min read
SRMJEEE 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा। उम्मीदवार आज यानी 23 जून को दोपहर 3 बजे SRMJEEE 2025 काउंसलिंग सत्र के लिए खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।
Explore top engineering colleges in India accepting SRMJEEE scores. Compare courses, fees, rankings, admissions, and find the best college for your rank.
Check Now!नई दिल्ली : एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) ने एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एसआरएमजेईईई) 2025 फेज 2 का परिणाम घोषित कर दिया है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
New: SRMJEEE 2026 Slot Booking Direct Link
Don't Miss: Foreign Universities in India
SRMJEEE 2025 परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, संपर्क विवरण, प्रतिशत अंक, रैंक, योग्यता स्थिति और मेरिट रैंक के बारे में विवरण शामिल होंगे।
SRMJEEE 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा। उम्मीदवार आज यानी 23 जून को दोपहर 3 बजे SRMJEEE 2025 काउंसलिंग सत्र के लिए खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।
SRMJEEE 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एसआरएम परीक्षा परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब सबमिट आइकन पर क्लिक करें।
- SRMJEEE 2025 रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- SRMJEEE 2025 स्कोर देखें और इसे डाउनलोड करें।
SRMJEEE 2025: काउंसलिंग विवरण
एसआरएमजेईईई फेज 2 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, विकल्प भरने की प्रक्रिया 25 से 26 जून तक शुरू होगी। सभी सफल छात्रों के लिए एसआरएमजेईईई 2025 कार्यक्रम आवंटन और शुल्क भुगतान 28 जून से 7 जुलाई तक शुरू होगा। एसआरएमजेईईई 2025 फेज 3 परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 जून थी। परीक्षा 4 और 5 जुलाई को निर्धारित है।
एसआरएमजेईई 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को रैंक-वार शेड्यूल के अनुसार आवंटित काउंसलिंग केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। उन्हें काउंसलिंग स्थलों पर मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे और पंजीकरण-कम-काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read BSEB Super 50: बिहार जेईई, नीट फ्री कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
SRMJEEE 2025: एसआरएमजेईईई रिजल्ट स्वीकार करने वाले संस्थान
- एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई
- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रामपुरम कैंपस
- एसआरएम यूनिवर्सिटी एपी, अमरावती
- एसआरएम यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत
- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनसीआर कैंपस, गाजियाबाद
- एसआरएम यूनिवर्सिटी, सिक्किम
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल