MH SET 2024 Result: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट setexam.unipune.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | August 6, 2024 | 09:56 AM IST | 2 mins read
एमएच सेट स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्राप्त अंक जैसे विवरण शामिल हैं। सेट यूनिट ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रमाणपत्र जारी करती है।
नई दिल्ली : सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने सहायक प्रोफेसर के लिए महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (एमएच सीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमएच सेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएच सेट 7 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। एमएच सेट परीक्षा महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की नौकरी के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
MH SET 2024 Result: रिजल्ट डिटेल
एमएच सेट स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्राप्त अंक जैसे विवरण शामिल हैं। सेट यूनिट ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रमाणपत्र जारी करती है। एमएच सेट के दोनों पेपर यानी पेपर I और 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
SET Exam Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
- एमएच सेट परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- एमएच सेट परिणाम का एक प्रिंटआउट लें।
SPPU SET Result 2024: स्कोरकार्ड विवरण
एमएच सेट परिणाम 2024 में निम्नलिखित विवरण मिलेगा। यदि स्कोरकार्ड विवरण में कोई विसंगति पाई जाती है तो उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करना होगा।
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- अभ्यर्थियों का रोल नंबर
- उम्मीदवार के पिता का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की श्रेणी
- प्रत्येक सेक्शन में अंक
- प्राप्त कुल अंक
SET Exam Result 2024: कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स
महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सहायक प्रोफेसर पदों के लिए चयनित किया जाएगा। ओपन, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित लोगों को इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पेपर 1 और 2 में कुल 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ट्रांस-जेंडर और अनाथ श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% हैं।
अगली खबर
]India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती आवेदन सुधार विंडो आज से सक्रिय, 8 अगस्त तक मौका
India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 6 अगस्त से सक्रिय हो चुकी है। उम्मीदवार 8 अगस्त तक आवेदन सुधार कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल