SPJIMR Admission: एसपीजेआईएमआर ने बिजनेस लीडर्स के लिए पीजीडीएम प्रोग्राम के पांचवें बैच में प्रवेश शुरू किए
Abhay Pratap Singh | December 17, 2025 | 12:50 PM IST | 2 mins read
इस कार्यक्रम में ऑनलाइन लर्निंग के अलावा एसपीजेआईएमआर के मुंबई परिसर में पांच-पांच दिनों के तीन ऑन-कैंपस प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय विद्या भवन के एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR) ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) ऑनलाइन कार्यक्रम के पांचवें बैच के लिए प्रवेश शुरू कर दिए हैं। एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त दो वर्षीय यह कार्यक्रम बिजनेस लीडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो करियर ब्रेक के बिना प्रबंधन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
पीजीडीएम ऑनलाइन कार्यक्रम में एक वैकल्पिक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल है, जो वैश्विक व्यावसायिक प्रथाओं और अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, छात्र एसपीजेआईएमआर के मुंबई परिसर में 5-5 दिनों के तीन ऑन-कैंपस प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, जिसमें शिक्षकों से बातचीत, सहपाठियों से सीखना, कार्यशालाएं और उद्योग जगत के लोगों के साथ सत्र करने का अवसर मिलता है।
पहले वर्ष में पाठ्यक्रम फंक्शनल और जनरल मैनेजमेंट में मजबूत बुनियादी कौशल विकसित करने पर केंद्रित होता है। दूसरे वर्ष में माइक्रो-स्पेशलाइजेशन पर फोकस किया जाता है और इसमें छह माह का इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोजेक्ट (IILP) शामिल होता है। इसके साथ ही नवाचार और उद्यमिता पर एक विशेष मॉड्यूल भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होता है।
एसपीजेआईएमआर ने कहा, कार्यक्रम को पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (ऑनलाइन) – PGDM Online प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही, प्रतिभागियों को पूर्व छात्र का दर्जा भी मिलता है, जिसके जरिए वे 18,000 से अधिक पेशेवरों के मजबूत नेटवर्क से जुड़ते हैं और उन्हें आजीवन नेटवर्किंग, करियर संसाधनों तथा वैश्विक आयोजनों तक पहुंच मिलती है।
एसपीजेआईएमआर में पीजीडीएम ऑनलाइन के अध्यक्ष प्रोफेसर देबमल्या चटर्जी ने कहा, SPJIMR का PGDM ऑनलाइन कार्यक्रम उन पेशेवरों के लिए बनाया गया है जो अपने करियर को रोके बिना आगे बढ़ना चाहते हैं। यह कार्यक्रम काम, परिवार और महत्वाकांक्षा की वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए, उच्च-प्रभावशाली प्रबंधन शिक्षा को सीधे आपके जीवन में लाता है।
आगे कहा, यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को काम करने से नेतृत्व करने, कार्यान्वयन से प्रभाव डालने और आज की जिम्मेदारियों को संभालने से लेकर कल के अवसरों को आकार देने की ओर बढ़ने में मदद करता है। यह कार्यक्रम विश्लेषणात्मक गहराई, क्रॉस-फंक्शनल निर्णय लेने और नेतृत्व में कौशल विकसित करते हुए अपने करियर को जारी रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
अगली खबर
]IGNOU January 2026 Admission: इग्नू जनवरी 2026 सेशन के लिए ओडीएल कार्यक्रमों में नए प्रवेश शुरू, करें आवेदन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ओडीएल में दिए जाने वाले नोटिफाइड प्रोग्राम्स के लिए जनवरी 2026 सेशन के लिए नए एडमिशन 16 दिसंबर, 2025 से समर्थ पोर्टल पर शुरू हो गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार