Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार सीएचओ भर्ती का नोटिफकेशन जारी, 4500 पदों पर 1 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | June 20, 2024 | 04:15 PM IST | 2 mins read
बिहार सीएचओ भर्ती के जरिए प्राथमिक उपचार केंद्र, आशा और हेल्थ सब सेंटर में पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम की सुविधा बेहतर करने के लिए 4500 पदों पर कम्युनिटी हेल्थ वर्करों की नियुक्ति की जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (एसएचएस) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2024 शाम 6 बजे तक है।
Bihar CHO Recruitment 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत इस वैकेंसी के जरिए बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की तरफ से 4500 पदों पर सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित- 0 पद
- ईडब्ल्यूएस - 145 पद
- ईडब्ल्यूएस (एफ)- 78 पद
- ईबीसी - 1345 पद
- ईबीसी (एफ) - 331 पद
- बीसी - 702 पद
- बीसी एफ - 259 पद
- एससी - 1279 पद
- एससी (एफ) 230 पद
- एसटी - 95 पद
- एसटी (एफ) - 36 पद
Bihar CHO Recruitment 2024: आयु सीमा
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। ईडब्ल्यूएस पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष और ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बीसी और ईबीसी महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 45 वर्ष और एससी-एसटी महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 47 वर्ष निर्धारित की गई है।
Bihar CHO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच उम्मीदवारों को 250 और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को भी 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में दोना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से करना होगा।
Bihar CHO Recruitment 2024: वेतनमान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बिहार में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के लिए वेतन में कुल मासिक भुगतान 40,000 रुपये शामिल है। इस राशि में से 32,000 रुपये निर्धारित वेतनमान है, जबकि अतिरिक्त 8,000 रुपये को प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के रूप में नामित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल