SGPGI Recruitment 2024: एसजीपीजीआई लखनऊ में 419 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | June 24, 2024 | 11:41 AM IST | 2 mins read
एसजीपीजीआई लखनऊ भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश स्थित एसजीपीजीआई लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन, तकनीकी सहायक, जूनियर इंजीनियर, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि कल यानी 25 जून तय की गई है।
उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ में कुल 419 रिक्तियां भरी जाएंगी।
पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता कक्षा 12वीं, इंजीनियरिंग, स्नातक, कंप्यूटर नॉलेज, बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक नर्सिंग मांगी गई है। आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये और एससी/ एसटी कैटेगरी के आवेदकों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, रिजर्व वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
सभी पदों के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा (CRT) आयोजित की जाएगी। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-7 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।
SGPGI Lucknow Nursing Officer Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
एसजीपीजीआई लखनऊ भर्ती 2024 के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- उम्मीदवार एसजीपीजीआई लखनऊ की वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
- ‘रिक्रूटमेंट नोटिस’ पर क्लिक करें और ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार ‘रजिस्टर’ करें और मांगी गई जानकारी दर्ज कर क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद, जनरेट क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा