School Bomb Threats: पंजाब के अमृतसर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में गहन तलाशी अभियान जारी
Santosh Kumar | December 13, 2025 | 10:39 AM IST | 1 min read
जिला प्रशासन के आदेश पर सभी स्कूल बंद कर दिए गए, अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि ईमेल के स्रोत की जांच जारी है।
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में 12 दिसंबर को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके मद्देनजर छात्रों को स्कूलों से सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राधिकारियों ने परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने नागरिकों से नहीं घबराने का आग्रह किया और कहा कि मामले की जांच चल रही है।
जिला प्रशासन के आदेश पर सभी स्कूल बंद कर दिए गए, अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि कुछ स्कूलों को संदिग्ध ईमेल मिले हैं, हर स्कूल में अधिकारी तैनात हैं और ईमेल के स्रोत की जांच जारी है।
अधिकारी ने बताया कि पहले भी ऐसी शरारतों में कुछ छात्र पकड़े गए हैं। इससे पहले डीएवी पब्लिक स्कूल के एक छात्र को बम धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में हिरासत में लिया गया था, जिसे माफीनामा देने के बाद छोड़ दिया गया।
बच्चों को निशाना बनाना कायरता: कांग्रेस
इसी बीच, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल से वह बहुत परेशान हैं। बच्चों को निशाना बनाना कायरता का काम है, और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
औजला ने कहा कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तब वह लोकसभा के अंदर थे। उन्होंने कहा, "ऐसे कृत्य समाज को आतंकित करने के प्रयास हैं और हमें निडर होकर सामूहिक रूप से इनका सामना करना होगा।"
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्होंने तुरंत अमृतसर पुलिस आयुक्त से संपर्क किया और सभी प्रभावित स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और त्वरित एवं गहन जांच करने का आग्रह किया।
अगली खबर
]RBSE 10th, 12th Date Sheet 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जल्द, जानें अपडेट, डेटशीट लिंक
छात्र विषय-वार विस्तृत टाइमटेबल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरबीएसई 10वीं-12वीं डेटशीट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’