Haryana Schools Closed: स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने ‘लू’ के चलते स्कूल बंद करने संबंध में मेमो किया जारी
Abhay Pratap Singh | May 20, 2024 | 11:13 AM IST | 2 mins read
भीषण गर्मी और लू के चलते शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को स्कूलों में छुट्टी करने का अधिकार दिया है।
नई दिल्ली: स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा ने लू के चलते राज्य में स्कूल बंद करने के संबंध में एक मेमो जारी किया है। गर्मी के कारण स्कूल बंद करने का निर्णय प्रत्येक जिले में उपायुक्त द्वारा लिया जाएगा। यह निर्णय जिले के सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए लागू होगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि, उपायुक्त अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति का आकलन करें। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) से सलाह करने के बाद, यदि आवश्यक हो तो स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।
मेमो में आगे कहा गया कि यह निर्णय 31 मई 2024 तक उपायुक्तों द्वारा लिया जा सकता है। उपायुक्तों को किसी भी स्कूल को बंद करने के निर्णय के बारे में मेल आईडी academicceilhry@gmail.com और psdsestaff@yahoo.com के माध्यम से विभाग को सूचित करना होगा।
Also read RBSE 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट आज 12.15 बजे, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
डीपीआर हरियाणा ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि, “भीषण गर्मी और लू के चलते शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को स्कूलों में छुट्टी करने का अधिकार दिया है। वे डीईओ और डीईईओ के परामर्श से अपने जिला के स्कूलों में छुट्टी कर सकते हैं। उनके पास 31 मई तक यह अधिकार रहेगा।”
डीपीआर हरियाणा ने 17 मई को किए गए एक अन्य पोस्ट में बताया कि, “हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। सभी स्कूल 1 जुलाई से पहले की भांति खोले जाएंगे।”
Heatwave 2024: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों पर पड़ा असर
- झारखंड में गर्मी के कारण कक्षा 8वीं तक के स्कूल अगली सूचना तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होंगी।
- त्रिपुरा सरकार ने भी भीषण गर्मी के चलते राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियों को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है।
- हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला प्रशासन ने 13 मई से सभी प्राथमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का समय गर्मी के चलते बदल दिया है।
अगली खबर
]Gujarat NMMS Final Answer Key 2024: गुजरात एनएमएमएस संशोधित फाइनल आंसर-की sebexam.org पर जारी, डाउनलोड करें
छात्र आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाकर गुजरात एनएमएमएस फाइनल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। गुजरात एनएमएमएस परिणाम 2024 जल्द ही जीएसईबी द्वारा घोषित किया जा सकता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई