SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई एससीओ भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 14 अक्टूबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | October 5, 2024 | 04:00 PM IST | 2 mins read
एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सर्टिफिकेट होना चाहिए।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 14 अक्टूबर तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान के माध्यम से 1497 स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारी पदों को भरा जाना है।
इससे पहले एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 पंजीकरण के लिए पंजीकरण करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर तक थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
SBI SCO recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसबीआई एससीओ भर्ती पंजीकरण करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
SBI SCO recruitment 2024: आयुसीमा
एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के लिए असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए उम्र सीमा 25 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
SBI SCO recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के तहत कुल 1497 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम्स)- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं डिलिवरी - 187 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम्स)-इन्फ्रा सपोर्ट एवं क्लाउड ऑपरेशन्स - 412 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम्स)- नेटवर्क ऑपरेशंस - 80 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम्स)-आईटी आर्किटेक्ट - 27 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिस्टम्स)-इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी - 7 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम्स) - 784 पद
SBI SCO recruitment 2024: आवेन का तरीका
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को एसबीआई एससीओ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल