SBI SCO Admit Card 2024: एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द, 23 नवंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 13, 2024 | 11:26 AM IST | 2 mins read
डिप्टी मैनेजर रिक्तियों के लिए वार्षिक सीटीसी लगभग 25.75 लाख रुपये और असिस्टेंट मैनेजर के लिए वार्षिक सीटीसी 18.67 लाख रुपये प्रति वर्ष होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) श्रेणी में सहायक प्रबंधक (सिस्टम) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी है। एसबीआई एससीओ नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 परीक्षा 23 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना में एसबीआई ने कहा कि, “सहायक प्रबंधक (सिस्टम) के पद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 23.11.2024 को संभावित रूप से निर्धारित की गई है। पद के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है।”
एसबीआई एससीओ भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1,497 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा प्राधिकरण परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले एसबीआई एससीओ 2024 एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। एससीओ आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को समाप्त कर दी गई है।
नोटिस में कहा गया कि, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के पद पर भर्ती किया जाएगा। डिप्टी मैनेजर रिक्तियों के लिए वार्षिक सीटीसी लगभग 25.75 लाख रुपये और असिस्टेंट मैनेजर के लिए वार्षिक सीटीसी 18.67 लाख रुपये प्रति वर्ष होगी।
SBI SCO Recruitment 2024: वैकेंसी विवरण
एसबीआई इस भर्ती के तहत उप प्रबंधक (सिस्टम) – परियोजना प्रबंधन और वितरण एमएमजीएस-II के 187 पद, उप प्रबंधक (सिस्टम) – इन्फ्रा सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशंस के 412 पद, उप प्रबंधक (सिस्टम) – नेटवर्किंग संचालन के 80 पद, उप प्रबंधक (सिस्टम) – आईटी आर्किटेक्ट 27 पद, उप प्रबंधक (सिस्टम) – सूचना सुरक्षा के 7, सहायक प्रबंधक (सिस्टम) के 784 और सहायक प्रबंधक (सिस्टम) बैकलॉग वैकेंसी के 14 पद भरेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार