SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए sbi.co.in पर आवेदन शुरू; भरे जाएंगे 169 पद
Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 10:22 PM IST | 2 mins read
एससीओ भर्ती 2024 के माध्यम से एसबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 22 नवंबर, 2024 से शुरू है। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।
SBI Specialist Cadre Officer Posts: शैक्षणिक योग्यता
- असिस्टेंट मैनेजर सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- असिस्टेंट मैनेजर फायर पदों के लिए कैंडिडेट के पास नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी) नागपुर से बीई (फायर) या बीई बीटेक (सुरक्षा और अग्नि इंजीनियरिंग) या अग्नि सुरक्षा में समकक्ष 4-वर्षीय डिग्री हो।
- असिस्टेंट मैनेजर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव और असिस्टेंट मैनेजर फायर पदों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (रेगुलर बेसिस) के कुल 169 पद भरे जाएंगे। जिनमें से असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर - सिविल) के 42, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर - इलेक्ट्रिकल) के 25 और असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर - फायर) के 101 पद शामिल हैं। इसके अलावा, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर सिविल) - बैकलॉग का 1 पद भरा जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और बातचीत के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, सहायक प्रबंधक (इंजीनियर - फायर) पदों पर कैंडिडेट का सिलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और बातचीत के आधार पर होगा। एससीओ रिटन टेस्ट जनवरी 2025 में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
SBI Assistant Manager Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाएं ।
- भर्ती संबंधित लिंक खोजें और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी