SBI Clerk Recruitment 2024: एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स के 13,735 पदों पर भर्ती शुरू, 7 जनवरी लास्ट डेट
Saurabh Pandey | December 17, 2024 | 10:27 AM IST | 2 mins read
एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी परीक्षा से गुजरना होगा। हालांकि, जो उम्मीदवार स्थानीय भाषा में पढ़ाई करने के प्रमाण के रूप में अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट जमा करेंगे, उन्हें इस परीक्षा से छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट्स (जेए) भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 17 दिसंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई जेए (क्लर्क) आवेदन पत्र 2024 भरने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2025 है।
एसबीआई जेए (क्लर्क) आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन 22 जनवरी 2025 तक प्रिंट कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन शुल्क भुगतान भी 7 जनवरी 2025 तक ही किया जा सकेगा।
SBI JA Recruitment 2024:
एसबीआई जेए भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SBI JA Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसबीआई जेए भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणियों जैसे एससी, एसटी उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
SBI Clerk Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना हो कि आईडीडी पास करने की तारीख 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले है। इसके साथ ही स्नातक के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते यदि उन्हें चुना जाता है, तो 31 दिसंबर या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
SBI Clerk Recruitment 2024: लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी परीक्षा पास करना जरूरी
एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी परीक्षा से गुजरना होगा। हालांकि, जो उम्मीदवार स्थानीय भाषा में पढ़ाई करने के प्रमाण के रूप में अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट जमा करेंगे, उन्हें इस परीक्षा से छूट दी जाएगी।
SBI Clerk Exam Date 2024: परीक्षा तथियां
एसबीआई जेए अधिसूचना 2024 के अनुसार, इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 13,735 रिक्तियों को भरना है। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक 2024 परीक्षा फरवरी 2025 के महीने में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा मार्च या अप्रैल 2025 के लिए निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल