SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co.in पर जल्द; 13,735 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 4, 2025 | 04:58 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्द ही एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने पर कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई द्वारा रिजल्ट से पहले एसबीआई क्लर्क आंसर की 2025 जारी की जाएगी।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई sbi.co.in/web/careers पर भी परिणाम जारी करेगा। बैंक ने अभी तक एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के लिए कोई तिथि और समय जारी नहीं किया है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा मार्च/ अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट के कुल 13,735 पदों को भरेगा।
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में कुल 190 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया आएगा। एसबीआई क्लर्क मेन पेपर में जनरल इंग्लिश से 40 और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड और जनरल/ फाइनेंसिंग अवेयरनेस से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 27, 28 और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Result 2025 Expected Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, करियर लिंक पर क्लिक करें।
- अब, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक पर जाएं।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क प्री परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार