Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 09:34 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 8 जून निर्धारित थी।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/ एपीपीआर/ 2026-27/ 07 के तहत प्रशिक्षु (Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले, एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 8 जून निर्धारित थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7150 अप्रेंटिस के पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल कैटेगरी के 3086 पद, ईडब्ल्यूएस के 699, ओबीसी के 1672, एससी के 1107 और एसटी के 586 पद शामिल हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री हो। आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2026 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। एसबीआई अप्रेंटिस 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 मई से शुरू है।
एसबीआई अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है। एसबीआई अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म 2026 का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 30 जून है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 60 मिनट की अवधि में 100 प्रश्न हल करने होंगे। पेपर कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा। प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी और चयनित कैंडिडेट को 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
एसबीआई अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा: