AISSEE 2024: सैनिक स्कूल आवेदन सुधार सुविधा आज से शुरू
Alok Mishra | December 22, 2023 | 11:18 AM IST | 1 min read
देश भर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा का लाभ 24 दिसंबर तक लिया जा सकेगा।
नई दिल्ली: एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए 22 दिसंबर यानि आज से आवेदन सुधार सुविधा शुरू की जा रही है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा केवल तीन दिनों की लिए दी गई है।
24 दिसंबर को सैनिक स्कूल आवेदन पत्र करेक्शन की सुविधा बंद कर दी जाएगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी, 2024 को किया जा रहा है। एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर को प्रारंभ की गई थी।
AISSEE 2024 में शैक्षणिक वर्ग 2024-25 के लिए सैनिक स्कूलों की छठी और नौंवी कक्षा तथा अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 में प्रवेश मिलेगा। कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा की अवधि 150 मिनट और कक्षा 9 के लिए 180 मिनट होगी।
कैसे करें सैनिक स्कूल आवेदन पत्र में सुधार
सैनिक स्कूल आवेदन पत्र में करेक्शन सुविधा का लाभ लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में रह गई त्रुटियों को दूर किया जा सकता है। आवेदन सुधार के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक साइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
- AISSE 2024 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन सुधार के विकल्प का चुनाव करें।
- वांछित बदलाव करने के बाद सेव करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था है जो, सोमवार से शनिवार तक सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुली रहेगी। एनटीए को aissee@nta.ac.in पर भी लिख सकते हैं। अभ्यर्थी किसी भी सहायता/स्पष्टीकरण के लिए एनटीए के नंबरों 011-40759000, 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी