SAIL Recruitment 2025: सेल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन sailcareers.com पर शुरू; अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2025 | 06:46 PM IST | 2 mins read
सेल एमटी टेक भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल का ट्रेनिंग पीरियड पूरा होने के बाद 60,000 से 1,80,000 रुपए तक बेसिक सैलरी मिलेगी।
नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक सेल मैनेजमेंट ट्रेनी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसएआईएल एमटी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 125 मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक) के पद भरे जाएंगे, जिसमें केमिकल के 5, सिविल के 14, कंप्यूटर के 4, इलेक्ट्रिकल 44, इंस्ट्रूमेंटेशन के 7, मैकेनिकल के 30 और मेटलर्जिकल के 20 पद शामिल हैं।
SAIL Management Trainee Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
आयु सीमा - सेल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन की आयु 5 दिसंबर, 2025 तक अधिकतम 28 वर्ष हो। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता - न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टर के अंकों का औसर) के साथ केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मकेनिकल और मेटलर्जिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री हो। एससी, एसटी, दिव्यांग, विभागीय उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता में 10% की छूट दी गई है।
सेल मैनेजमेंट ट्रेनी रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1050 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईएसएम/ विभागीय उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एसएआईएल एमटी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है।
ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) संभवतः जनवरी-2026/ फरवरी-2026 में आयोजित की जाएगी। सेल एमटी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 50,000 रुपए प्रतिमाह और एक साल का ट्रेनिंग पीरियड पूरा होने के बाद 60,000-1,80,000 रुपए प्रतिमाह तक बेसिक सैलरी मिलेगी।
SAIL MT Recruitment 2025 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सेल एमटी भर्ती के लिए समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले, सेल करियर्स पोर्टल www.sailcareers.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘MTT advt. No HR/REC/C-97/MTT/2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण और फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार