RULET Admit Card 2024: राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | June 14, 2024 | 10:15 AM IST | 2 mins read
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट हाल टिकट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट rulet.univraj.org पर जाकर डाउलनोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान विश्वविद्यालय ने आज यानी 14 जून को राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 (RULET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लॉ एंट्रेंस एग्जाम के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आरयूएलईटी का आयोजन 20 जून 2024 को किया जाएगा।
कैंडिडेट राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट हाल टिकट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट rulet.univraj.org पर जाकर डाउलनोड कर सकते हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, नाम और फोन नंबर की आवश्यकता होगी।
RULET 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिशानिर्देश सहित अन्य जानकारी शामिल है। RULET 2024 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आरयूएलईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
RULET 2024 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को त्रुटि सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा। हेल्पलाइन नंबर 0141-2256606 या 0141-2711070 पर सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक तक फोन कर सकते हैं। इसके अलावा, “राजस्थान विश्वविद्यालय जेएलएन मार्ग, जयपुर 302004 राजस्थान, भारत” पते पर संपर्क कर सकते हैं।
RULET 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
आरयूएलईटी परीक्षा 2 घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। पेपर में चार सेक्शन अंग्रेजी भाषा, लीगल रीजनिंग, करंट अफेयर्स एंड जनरल नॉलेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग को शामिल किया गया है। आरयूएलईटी प्रश्नपत्र में कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
RULET 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार RULET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rulet.univraj.org पर जाएं।
- होमपेज पर RULET 2024 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विंडो पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- कैंडिडेट आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- RULET एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार