राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए जिला और ब्लॉक/ स्कूल का नाम जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | April 9, 2025 | 03:27 PM IST
नई दिल्ली: राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आज यानी 9 अप्रैल को शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लॉटरी परिणाम 2025 की घोषणा कर दी गई है। बच्चों के माता-पिता और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए जिला और ब्लॉक/ स्कूल का नाम तथा कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरटीई एडमिशन 2025-26 के तहत लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटित बच्चों के माता-पिता/ अभिभावक को तय तिथियों में स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से आरटीई राजस्थान लॉटरी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
इस साल 31,500 निजी स्कूलों में आरटीई कोटे के तहत प्रवेश के लिए 3.39 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। पीपी 3 प्लस (3-4 साल) और कक्षा 1 (6-7 साल) के लिए योग्य छात्रों का चयन करने के लिए लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे दी गई सारणी में आरटीई प्रवेश 2025-26 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और आगे की प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग | 9 - 15 अप्रैल, 2025 |
आवेदनों का स्कूल सत्यापन | 9 - 21 अप्रैल, 2025 |
दस्तावेज सुधार विंडो | 9 - 24 अप्रैल, 2025 |
संशोधित आवेदनों की पुनः जांच | 9 - 28 अप्रैल, 2025 |
प्रथम चरण सीट आवंटन | 9 मई से 15 जुलाई, 2025 तक |
प्रवेश की अंतिम तिथि | 31 अगस्त, 2025 |