Trusted Source Image

RSSB Recruitment 2026: आरएसएसबी वनपाल परीक्षा शेड्यूल जारी; एलडीसी आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू

Santosh Kumar | May 28, 2026 | 11:49 AM IST | 2 mins read

आरएसएसबी द्वारा वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 28 जून को आयोजित की जानी निर्धारित है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आरएसएसबी भर्ती परीक्षा राज्य के 38 अलग-अलग जिलों में आयोजित होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी भर्ती परीक्षा राज्य के 38 अलग-अलग जिलों में आयोजित होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने फॉरेस्टर सीधी भर्ती 2026 के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, फॉरेस्टर परीक्षा 28 जून को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 38 अलग-अलग जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के तहत, कुल 259 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 28 जून को आयोजित की जानी निर्धारित है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

RSSB Forester Recruitment 2026: एडमिट कार्ड की डेट जल्द

यदि किसी उम्मीदवार के पहचान पत्र पर लगी तस्वीर 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें; क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय प्रवेश पत्र पर लगी तस्वीर का मिलान पहचान पत्र पर लगी तस्वीर से किया जाएगा।

यदि तस्वीरें आपस में मेल नहीं खाती हैं, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट से "प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड" डाउनलोड करने की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Also readREET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

RSSB LDC Recruitment 2026: आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू

जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यता नहीं है, या जो परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर दिया गया है। वे एसएसओ पोर्टल के अंतर्गत 28 से 30 मई के बीच अपने आवेदन वापस ले सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यता नहीं है, और जो इसके बावजूद अपने आवेदन वापस नहीं लेते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में सुधार करने का अवसर उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद, 9 से 15 जुलाई तक प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद अलग से सूचित किया जाएगा।

RSSB Recruitment Exam District: 38 जिलों में होगा एग्जाम

आरएसएसबी भर्ती 2026 परीक्षा नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध 38 जिलों में आयोजित की जाएगी-

क्रम संख्या

जिले का नाम

1

अजमेर

2

अलवर

3

बांसवाड़ा

4

बारां

5

बाड़मेर

6

ब्यावर

7

भरतपुर

8

भीलवाड़ा

9

बीकानेर

10

बूंदी

11

चूरू

12

चित्तौड़गढ़

13

दौसा

14

डीग

15

धौलपुर

16

डीडवाना-कुचामन

17

डूंगरपुर

18

हनुमानगढ़

19

जयपुर

20

जैसलमेर

21

जालौर

22

झालावाड़

23

झुंझुनूं

24

जोधपुर

25

करौली

26

खैरथल-तिजारा

27

कोटा

28

कोटपूतली-बहरोड़

29

नागौर

30

पाली

31

प्रतापगढ़

32

राजसमंद

33

सवाई माधोपुर

34

सीकर

35

सिरोही

36

श्री गंगानगर

37

टोंक

38

उदयपुर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications