Saurabh Pandey | September 22, 2025 | 07:51 PM IST | 1 min read
इससे पहले प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को होने वाली थी, जबकि परिचालक भर्ती परीक्षा 3 नवंबर और पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को होने वाली थी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी), जयपुर द्वारा वर्ष 2025-26 के परीक्षा कैलेंडर में बदलाव किया गया है। इनमें प्रयोगशाला सहायक, परिचालक, वीडीओ और संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्यो / यूनानी) भर्ती परीक्षा 2025 तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
इससे पहले प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को होने वाली थी, जबकि परिचालक भर्ती परीक्षा 3 नवंबर और पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को होने वाली थी।
परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
---|---|
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 | 2 नवंबर 2025 (रविवार) |
परिचालक भर्ती परीक्षा-2024 | 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) |
संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्यो / यूनानी) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 | 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) |
प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 | 22 फरवरी 2026 (रविवार) |