RSSB Recruitment 2025: आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती के लिए अयोग्य उम्मीदवारों की सूची जारी, 6 नवंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | October 15, 2025 | 03:04 PM IST | 1 min read
कुल 1,978 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन वापस ले लिए। इन आवेदनों को रद्द कर दिया गया है और भर्ती प्रक्रिया से हटा दिया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए अयोग्य घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध इस सूची में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जो आवेदन प्रक्रिया के दौरान अधूरे दस्तावेजों, गलत जानकारी या अन्य तकनीकी कारणों से अयोग्य पाए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार, ये उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
जारी नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी परिचालक भर्ती 2024 के लिए डिबार किए गए अभ्यर्थियों की सूची में मनीषा कटारा (202542833357), मनोज कुमार (202543812445) और देवीलाल पाटीदार (202545350619) का नाम शामिल हैं।
RSSB Recruitment 2025: कुल 1,978 एप्लीकेशन विड्रोल
19 दिसंबर 2024 को जारी विज्ञापन के तहत परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इससे पहले, जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते थे, उन्हें 5 से 7 अक्टूबर तक बोर्ड ने आवेदन वापस लेने का अवसर दिया।
इस अवधि के दौरान कुल 1,978 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन वापस ले लिए। इन आवेदनों को रद्द कर दिया गया है और भर्ती प्रक्रिया से हटा दिया गया है। आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
RSSB Recruitment 2025: आरएसएसबी कंडक्टर एग्जाम टाइम
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। नकल करने की कोशिश या धोखाधड़ी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ₹10 लाख से ₹10 करोड़ तक का जुर्माना और 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा शामिल है।
आवेदक के पहचान पत्र में लगी फोटो 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो अभ्यर्थी उसे अपडेट करना होगा ताकि परीक्षा के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में लगी फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में लगी फोटो से किया जा सके।
अगली खबर
]RSSB NHM Answer Key 2025: आरएसएसबी एनएचएम फाइनल आंसर की जारी, rssb.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड
आंसर की सीनियर काउंसलर, रिहैबिलिटेशन वर्कर पदों के लिए है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’