RSSB Conductor Final Result 2026: आरएसएसबी कंडक्टर रिजल्ट घोषित, कुल 429 उम्मीदवार चयनित, कटऑफ मार्क्स जारी
Santosh Kumar | August 5, 2026 | 12:15 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 'रिजल्ट' सेक्शन से सिलेक्शन लिस्ट और कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने विज्ञापन संख्या 22/2024 के तहत राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) में कंडक्टर के पद के लिए अंतिम परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित किए। कुल 500 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की गई और शुरुआती परिणाम 15 जनवरी को जारी किए गए। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन (डीवी) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की है।
आरएसएसबी कंडक्टर फाइनल लिस्ट में कुल 429 उम्मीदवारों को चुना गया है, जिनमें से 383 नॉन-शेड्यूल्ड एरिया (एनटीएसपी) से और 46 शेड्यूल्ड एरिया (टीएसपी) से हैं। चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट विभाग को भेज दी गई है।
आरएसएसबी कंडक्टर फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 'रिजल्ट' सेक्शन से सिलेक्शन लिस्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।
आरएसएसबी कंडक्टर रिजल्ट की अंतिम चयन सूची में रोल नंबर, नाम, माता-पिता के नाम, मार्क्स और कैटेगरी जैसी जानकारी शामिल है। बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने सोशल मीडिया पर चुने गए कैंडिडेट्स को बधाई दी।
चुने गए कैंडिडेट्स को अब संबंधित विभाग से नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरणों के बारे में जानकारी मिलेगी। जिन कैंडिडेट्स के नाम लिस्ट में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स और अन्य ज़रूरी काम पूरे रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार