RSSB CHO DV 2025: आरएसएसबी सीएचओ डीवी के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन 26 नवंबर से
Abhay Pratap Singh | November 23, 2025 | 03:55 PM IST | 1 min read
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2025 के लिए आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल 7,423 अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती 2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी सीएचओ डीवी के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जांच सकते हैं।
आरएसएसबी सीएचओ भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 26 से 30 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10:00 बजे है, जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:00 बजे से है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 7,423 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “निर्धारित तिथि एवं समय पर अभ्यर्थी राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) झालाना डूगरी, जयपुर-302004 के डीएमएचएस हॉल में सभी मूल दस्तावेज एवं दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित छाया प्रति तथा आवेदन पत्र एवं स्क्रूटिनी फॉर्म की प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हों।”
बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, डीवी डेट और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan CHO DV 2025: मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट राजस्थान सीएचओ डीवी 2025 शेड्यूल जांच सकते हैं:
- आधिकारिक आरआरबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, सीएचओ डीवी के लिए चयनित कैंडिडेट लिस्ट पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल