RSSB: आरएसएसबी ने परीक्षा एनालिसिस, प्रश्नपत्रों के डिस्कशन पर लगाई रोक, जारी की एडवाइजरी
Saurabh Pandey | September 18, 2025 | 01:51 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी की तरफ से कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों, कंटेंट क्रिएटरों तथा सोशल मीडिया ग्रुप्स से अनुरोध है कि वे परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा के सभी चरणों के पूर्ण होने तक प्रश्न पत्रों के विश्लेषण, चर्चा एवं साझा करने से बचें।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा मल्टी शिफ्ट भर्ती परीक्षाओं में सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देने, चयन प्रक्रिया को न्यायसंगत बनाए रखने एवं परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कुछ नए नियम जारी किए हैं।
अब उम्मीदवारों को परीक्षा की समाप्ति के बाद प्रश्न पत्र की प्रति नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के लिए यह आवश्यक है कि परीक्षा के पहले चरण के शुरू से सभी चरणों की समाप्ति तक उस परीक्षा के प्रश्न पत्रों का सोशल मीडिया पर एनालिसिस / डिस्कशन नहीं हो। इसलिए परीक्षा के सभी चरणों की समाप्ति तक संबंधित परीक्षा के प्रश्न पत्रों / संभावित प्रश्नों के एनालिसिस / डिस्कशन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
RSSB: सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र शेयर करने पर रोक
यदि परीक्षा के सभी चरणों की समाप्ति से पहले अभ्यर्थी, कोचिंग संस्थान, कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर या सोशल मीडिया ग्रुप के द्वारा प्रश्न पत्रों / संभावित प्रश्नों की चर्चा या विश्लेषण किया जाता है, तो उसे परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाली कार्यवाही मानी जाएगी और ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरएसएसबी की तरफ से कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों, कंटेंट क्रिएटरों तथा सोशल मीडिया ग्रुप्स से अनुरोध है कि वे परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा के सभी चरणों के पूर्ण होने तक प्रश्न पत्रों के विश्लेषण, चर्चा एवं साझा करने से बचें।
अगली खबर
]SSC MTS Admit Card 2025 Live: एसएससी एमटीएस का एडमिट कार्ड कब आएगा @ssc.gov.in? लेटेस्ट अपडेट जानें
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार