RSPCB Recruitment 2025: राजस्थान में जेएसओ, जेईई के 100 पदों पर आज से करें आवेदन, अंतिम तिथि और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 26, 2025 | 11:48 AM IST | 2 mins read
आरपीसीबी जेएसओ जेईई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर/ जूनियर एनवायरनमेंट इंजीनियर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 26 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आरएसपीसीबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों को भरेगा, जिसमें जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) के 27 और जूनियर एनवायरनमेंट इंजीनियर (JEE) के 73 पद शामिल हैं। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
RSPCB JEE and JSO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) - केमिस्ट्री/ सॉइल साइंस/ एनवायरनमेंटल साइंस/माइक्रोबायोलॉजी की किसी भी ब्रांच में प्रथम श्रेणी में MSc/MS की डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर एनवायरनमेंट इंजीनियर (JEE) - बायोटेक्नोलॉजी/ केमिकल/ सिविल/ माइनिंग/ एनवायरनमेंट/ टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में BTech/BE डिग्री के बाद एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में MTech/ME डिग्री या समकक्ष विदेशी योग्यता हो।
राजस्थान जेईई जेएसओ भर्ती 2025 के तहत सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमी लेयर ओबीसी व एमबीसी को 1400 रुपये, राजस्थान के ईडब्ल्यूएस, नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी को 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के सभी उम्मीदवारों और राजस्थान के एससी, एसटी वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये है।
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 5 दिनों तक 500 रुपये शुल्क भुगतान के साथ सुधार का मौका भी दिया गया है। आरएसपीसीबी जेईई जेएसओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आरएसपीसीबी जेईई जेएसओ नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
RSPCB JSO JEE Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणओं का पालन करके कैंडिडेट राजस्थान जेएसओ जेईई 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आरएसपीसीबी की वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘RPSB’ टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’