RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका आज, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 5, 2024 | 08:24 AM IST | 2 mins read
राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के 679 पदों के लिए आवेदन करने की आज (5 अप्रैल) आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के मानदंडों को पूरा करते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी और ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू की थी। आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 की रिक्ति विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- जूनियर अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयोगशाला, सूचना प्रौद्योगिकी) - 202 पद
- जूनियर अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) - 158 पद
- जूनियर अनुदेशक (अभियांत्रिकी,ड्रॉइंग) - 100 पद
- जूनियर अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) - 219
Rajasthan Junior Instructor Vacancy: पात्रता मानदंड
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन (स्नातक) के साथ 12वीं कक्षा/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा/कंप्यूटर सर्टिफिकेट/एमबीए या बीबीए/इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा और कार्य अनुभव होना चाहिए।
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
RSMSSB Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों को पढ़कर आसानी से राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती का आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Recruitment Advertisement पर जाएं।
- अब 'Direct Recruitment of Junior Instructor Apply Link' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां Apply Online पर क्लिक करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- अब आईडी लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CUET UG 2024 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट आज, रात 9.50 बजे तक करें आवेदन
सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार रात 9:50 बजे तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भुगतान का समय रात 11.50 बजे तक है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल