Railway Recruitment 2025: आरआरसी ईआर रेलवे अपरेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 1, 2025 | 06:16 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल नंबर और वैलिड ईमेल आईडी भरें, जिन्हें चयन की पूरी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रखना आवश्यक है, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया के लिए संचार इन्हीं माध्यमों से किया जाएगा। रेलवे भर्ती आयोग/पूर्वी रेलवे से डाक द्वारा कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), पूर्वी रेलवे (ईआर), ने आरआरसी ईआर अप्रेंटिस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पूर्वी रेलवे के विभिन्न कार्यशालाओं और मंडलों में 3115 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2025 है।
आरआरसी रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Railway Recruitment 2025: डिवीजनवाइज रिक्तियों की संख्या
- हावड़ा डिवीजन - 659 पद
- लिलुआ वर्कशॉप - 612 पद
- सियालदाह डिवीजन - 440 पद
- कांचरापाड़ा वर्कशॉप - 187 पद
- मालदा डिवीजन - 138 पद
- आसनसोल डिवीजन - 412 पद
- जमालपुर वर्कशॉप - 667 पद
- कुल - 3115 पद
RRC Railway Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरआरसी ईआर रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।
Railway Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरआरसी ईआर रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए और उसके पास NCVT/SCVT द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
RRC ER Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
पूर्वी रेलवे की किसी इकाई के प्रशिक्षण स्लॉट के लिए उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे गए डेटा/विवरण के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार गलत विवरण भरता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए चयन सूची मैट्रिक और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर होगी। मेरिट सूची ट्रेड/यूनिट/कैटेगरी के अनुसार तैयार की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि कोई केंद्रीकृत मेरिट सूची नहीं बनाई जाएगी।
अगली खबर
]RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 30,307 रिक्तियों का नोटिफिकेशन फर्जी, बोर्ड ने दी जानकारी
फर्जी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई थी। आरआरबी प्रयागराज ने नोटिफिकेशन को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार