RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, रिक्तियों में वृद्धि
Santosh Kumar | October 2, 2024 | 06:08 PM IST | 2 mins read
रेलवे तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो पहले भर्ती के लिए पंजीकरण करने से चूक गए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बोर्ड ने वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है।
रेलवे तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक और ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
आरआरबी स्टेज I परीक्षा में उपस्थित होने के बाद सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये का रिफंड प्रदान करेगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का रिफंड मिलेगा।
RRB Technician Grade 3: पात्रता मानदंड
भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन भर्ती में सिग्नल ग्रेड-1 के लिए 1092 रिक्तियां, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 8052 रिक्तियां और टेक्नीशियन ग्रेड III वर्कशॉप और पीयू के लिए 5,154 पदों की घोषणा की है। इन भर्तियों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए जहां उम्मीदवार के पास बी.एससी (भौतिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर विज्ञान या आईटी या इंस्ट्रुमेंटेशन/बीई या बी.टेक/तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा) होना चाहिए। वहीं ग्रेड-3 के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद के लिए अभ्यर्थी को 10वीं पास, आईटीआई और फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। ध्यान रहे कि इस भर्ती के लिए अपीयरिंग अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन देखें।
RRB Technician Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Apply अनुभाग पर पंजीकरण करें, यदि पहले से पंजीकृत है तो आईडी लॉगिन करें।
- इसके बाद 'RRB Technician Recruitment Link' पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और विवरण दोबारा जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म Download करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम