RRB Technician Recruitment 2024: भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती आवेदन शुरू, rrbapply.gov.in पर करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
भारतीय रेलवे में तकनीशियन की कुल 9,144 रिक्तियों में से ग्रेड-1 के 1092 पदों और ग्रेड-3 के 8,052 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), भारत सरकार ने तकनीशियन के 9,144 पदों पर बंपर भर्ती जारी की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरआरबी ने भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की है।
भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक और ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
आरआरबी स्टेज I परीक्षा में उपस्थित होने के बाद सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये का रिफंड प्रदान करेगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का रिफंड मिलेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा तकनीशियन भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 9 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच खोली जाएगी।
RRB Technician Vacancy: पात्रता मानदंड
भारतीय रेलवे ने तकनीशियन भर्ती में सिग्नल ग्रेड-1 के लिए 1092 रिक्तियां जारी की हैं, जबकि बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड-3 के लिए 8052 रिक्तियां जारी की हैं। दोनों भर्तियों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए जहां उम्मीदवार के पास बी.एससी (भौतिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर विज्ञान या आईटी या इंस्ट्रुमेंटेशन/बीई या बी.टेक/तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा) होना चाहिए। वहीं ग्रेड-3 के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास, आईटीआई व फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। ध्यान रहे इस भर्ती अपीयरिंग कैंडिडेट अप्लाई नहीं कर सकते।
Railway Bharti 2024: Age Limit
भारतीय रेलवे में तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए। वहीं टेक्निशियन ग्रेड-3 पद के लिए आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
RRB Technician Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Apply अनुभाग पर पंजीकरण करें, यदि पहले से पंजीकृत है तो आईडी लॉगिन करें।
- इसके बाद 'RRB Technician Recruitment Link' पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और विवरण दोबारा जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म Download करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल