RRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए पंजीकरण की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | July 28, 2025 | 09:08 AM IST | 2 mins read
आरआरबी की नोटिस में कहा गया कि, पात्र स्क्राइब उम्मीदवार अब 20 से 24 अगस्त के बीच आवेदन पोर्टल में अपने स्क्राइब का विवरण दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय-सीमा 7 अगस्त तक बढ़ा दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 7 अगस्त तक आरआरबी टेक्नीशियन 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, पात्र स्क्राइब उम्मीदवार 20 से 24 अगस्त के बीच आवेदन पोर्टल में अपने स्क्राइब का विवरण दर्ज करा सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना के लिए निर्धारित तिथि में बदलाव नहीं किया गया है।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब 10 अगस्त से 19 अगस्त तक अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई और आवेदन पत्र में सुधार की तिथि 1 अगस्त से 10 अगस्त, 2025 तय की गई थी।
तकनीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड 3 के लिए 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क 500 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/एक्स-सर्विसमैन/महिला/ट्रांसजेंडर/ईबीसी के उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) 02/2025 के तहत कुल 6,238 रिक्तियों को भरा जाएगा। कुल रिक्तियों में से 183 पद तकनीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) के लिए आरक्षित हैं, जबकि 6,055 पद तकनीशियन ग्रेड 3 के लिए हैं।
आरआरबी तकनीशियन 2025 सीबीटी परीक्षा अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। आरआरबी टेक्नीशियन 2025 चयन प्रक्रिया में सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। अधिक जानकारी के लिए www.rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
RRB Technician Last Date Extended: संशोधित तिथियां
उम्मीदवार नीचे सारणी में आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए संशोधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | पूरानी तिथियां | संशोधित (नई) तिथियां |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 28 जुलाई, 2025 | 7 अगस्त, 2025 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 30 जुलाई, 2025 | 9 अगस्त, 2025 |
| आवेदन फॉर्म सुधार विंडो | 1 से 10 अगस्त, 2025 तक | 10 से 19 अगस्त, 2025 तक |
| पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब विवरण दर्ज करने की तिथि | 11 से 15 अगस्त, 2025 तक | 20 से 24 अगस्त, 2025 तक |
| आयु की गणना हेतु तिथि | 1 जुलाई, 2025 | 1 जुलाई, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा