RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी पंजीकरण आज से rrbapply.gov.in पर शुरू; 32,438 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | January 23, 2025 | 08:40 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों के पास आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर, जाति, पीडब्ल्यूडी या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, बैंकिंग विवरण होना चाहिए।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी 23 जनवरी से ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 22 फरवरी है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की गई है। आरआरबी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी आवेदन सुधार विंडो 25 फरवरी को खुलेगी और 6 मार्च, 2025 को बंद हो जाएगी।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं / मैट्रिक पास कैंडिडेट रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हैं। हालांकि, कुछ मामलों में आवेदन के लिए किसी विशिष्ट क्षेत्र में आईटीआई या डिप्लोमा की भी आवश्यकता होगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत कुल 32,438 पद भरे जाएंगे।
यह भर्ती विभिन्न विभागों में लेवल 1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, तकनीकी विभाग (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एसएंडटी) जैसे हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और अन्य लेवल-1 भूमिकाओं के लिए की जाएगी। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे।
Also read UPSC IFS Mains 2024: यूपीएससी आईएफएस मुख्य 2024 परीक्षा के लिए डीएफए 2 जारी; 27 जनवरी तक भरें फॉर्म
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, एससी/ एसटी/पीएच/ ईबीसी और सभी वर्ग महिला उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी फॉर्म भरने के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना 2025 के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन के लिए आरआरबी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण (एमई) आयोजित करेगा। उम्मीदवार केवल एक रेलवे के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
RRB Level 1 Vacancy 2025: शारीरिक दक्षता
- पुरुष - 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 35 किग्रा वजन उठाना और ले जाना तथा 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना आना चाहिए।
- महिला - 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 20 किग्रा वजन उठाना और ले जाना तथा 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना आना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई