RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी रेलवे ग्रुप डी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज से ओपन, 13 मार्च तक करें सुधार
Santosh Kumar | March 4, 2025 | 06:04 PM IST | 2 mins read
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज यानी 4 मार्च को RRB रेलवे ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आरआरबी ग्रुप डी फॉर्म भरा है और अगर उनके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है तो वे 13 मार्च से पहले अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण करने की विस्तारित विंडो कल यानी 3 मार्च को बंद हो गई। बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।
RRB Group D Recruitment 2025: किन पदों पर होगी भर्ती परीक्षा?
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के जरिए रेलवे के विभिन्न विभागों में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन और असिस्टेंट टीएल एंड एसी के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 में एक कर्मचारी का वेतन लगभग 18,000 रुपये है। हालांकि, उम्मीदवारों को लगभग 25,000 से 27,000 रुपये हाथ में मिलेंगे। इसमें मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और महंगाई भत्ता जैसे भत्ते शामिल होंगे।
RRB Group D Form Correction: अधिकतम दो बार करेक्शन की अनुमति
यदि अभ्यर्थी अपना समुदाय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से अनारक्षित या अन्य पिछड़ा वर्ग में परिवर्तित कर रहे हैं, तो उन्हें संशोधन शुल्क के अतिरिक्त परीक्षा शुल्क में अंतर की राशि अर्थात 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी भूतपूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला या ट्रांसजेंडर श्रेणी से अनारक्षित, ओबीसी (एनसीएल), गैर भूतपूर्व सैनिक या पुरुष श्रेणी में परिवर्तित होता है, तो उसे संशोधन शुल्क के अलावा 250 रुपये का अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना होगा।
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी एप्लीकेशन करेक्शन अधिकतम दो बार ही किया जा सकता है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन में संशोधन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही ऐसा कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार