Saurabh Pandey | January 19, 2025 | 12:29 PM IST | 1 min read
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल है। पहला चरण एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जिसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सहायक लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 1 रिजल्ट घोषित करेगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2024 क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक (75 में से) होंगे। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट घोषित होने के बाद आरआरबी यूआर, ओबीसी और एससी/एसटी के लिए आधिकारिक कट-ऑफ अंक भी प्रकाशित करेगा।
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल है। पहला चरण एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जिसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं और पहले चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए उपस्थित होना होगा। सीबीटी 1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 22 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।