Saurabh Pandey | December 5, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
लवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 के बीच सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। आरआरबी सहायक लोको पायलट लिखित परीक्षा पांच दिनों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) पद के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) 1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आरआरबी एलपी भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सहायक लोको पायलट (एएलपी) उत्तर कुंजी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी से असंतुष्ट होंगे, वे 50 रुपये का आपत्ति शुल्क देकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एएलपी के लिए आरआरबी उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर सुबह 10 बजे तक है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 के बीच सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। आरआरबी सहायक लोको पायलट लिखित परीक्षा पांच दिनों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों और विषय विशेषज्ञों दोनों ने परीक्षा के समग्र कठिनाई स्तर को मध्यम आंका है। इस वर्ष आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान का लक्ष्य देश भर में सहायक लोको पायलट पदों के लिए 18,799 रिक्तियों को भरना है।